मेलर समाज को मिले आदिम जनजाति का दर्जा

Updated:
विज्ञापन

दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के बेमियादी झारखंड बंद का संताल परगना में असर देखा गया. मेलर समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर महेशपुर, गोड्डा, फतेहपुर (जामताड़ा) व देवघर जिले के पालोजोरी में सड़क जाम किया. बंद का दुमका में व्यापक असर दिखा. दुमका आने-जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर आवागमन […]

विज्ञापन

दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के बेमियादी झारखंड बंद का संताल परगना में असर देखा गया. मेलर समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर महेशपुर, गोड्डा, फतेहपुर (जामताड़ा) व देवघर जिले के पालोजोरी में सड़क जाम किया. बंद का दुमका में व्यापक असर दिखा. दुमका आने-जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप रही.

दुपहिया वाहनों, एंबुलेंस आदि को छोड़कर एक भी वाहन नहीं चले. वाहनों के नहीं चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जगह-जगह मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में परंपरागत हथियार के साथ चक्का जाम को सफल बनाया. विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों व कई जन प्रतिनिधियों के वाहन भी जाम में फंसे.

कुछ स्थानों पर मोरचा समर्थकों एवं जाम में फंसे लोगों के बीच झड़प भी हुई. मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेलर ने बंद को ऐतिहासिक बताया और कहा कि मांग पूरी होने तक वे लोग आंदोलन में डटे रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola