दुमका के एएसओ व पेशकार 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 4:37 AM
दुमका : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और उनके पेशकार राजीव रंजन मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पहरुडीह निवासी होपनी सुमन लता हांसदा का […]
दुमका : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और उनके पेशकार राजीव रंजन मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पहरुडीह निवासी होपनी सुमन लता हांसदा का जमीन के मामले में बिटिया हांसदा के साथ विवाद चल रहा था. बिटिया हांसदा के विरुद्ध सर्वे आपत्तिवाद संख्या 2059/2017 अंतिम प्रकाशन शिविर शिकारीपाड़ा में चल रहा था. इस मामले में दोनों तरफ से बहस को सुनने के बाद 31 जुलाई को आदेश पर रख लिया गया था. संबंधित मामले में होपनी ने श्री गुप्ता से मुलाकात की तो कहा गया था कि उसके दो-दो केस चल रहे हैं, पेशकार से भेंट करो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










