डिक्की से 1.60 लाख के जेवरात की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2014 4:09 AM
दुमका : शहर के न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ले में ज्ञानदा सिनेमा हॉल रोड में एक आभूषण विक्रेता के मोटरसाइकिल की डिक्की से अज्ञात चोरों ने लगभग एक लाख साठ हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना उस वक्त घटी, जब न्यू बाबूपाड़ा के सुबल गोरायं ज्ञानदा सिनेमा रोड स्थित अपनी दुकान खोलने गया था. […]
दुमका : शहर के न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ले में ज्ञानदा सिनेमा हॉल रोड में एक आभूषण विक्रेता के मोटरसाइकिल की डिक्की से अज्ञात चोरों ने लगभग एक लाख साठ हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना उस वक्त घटी, जब न्यू बाबूपाड़ा के सुबल गोरायं ज्ञानदा सिनेमा रोड स्थित अपनी दुकान खोलने गया था. दुकान के सामने उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और ताला खोलने लगा.
ताला में रांगा डाला हुआ था, जिससे ताला खोलने में कुछ समय लग गया. इसी दौरान घात लगाये चोर ने उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर बैग में रखा पांच भर सोना का जेवर, जिसमें कानफूल, लॉकेट, अंगूठी, नथनी सहित कई तरह के सामान थे. इन जेवरातों की कीमत उसने 1.60 लाख रुपये आंकी है. नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










