बासुकिनाथ : करंट से महिला की मौत, हंगामा

Updated at : 06 Jun 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ : करंट से महिला की मौत, हंगामा

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी गांव में 40 वर्षीय सोनिया देवी पति सुदर्शन ततवा की मौत 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से हो गयी. वह घर से निकल कर नदी जा रही थी. रास्ते में खेत में पहले से गिरे बिजली तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी […]

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी गांव में 40 वर्षीय सोनिया देवी पति सुदर्शन ततवा की मौत 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से हो गयी. वह घर से निकल कर नदी जा रही थी.

रास्ते में खेत में पहले से गिरे बिजली तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी और पैर तार के उपर रख दिया. घटनास्थल पर ही दोनों पैर झुलस गये और महिला की मौत हो गयी. वहीं राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव में मंगलवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहरवा-उधवा मुख्य पथ पर बनियाडीह मोड़ के समीप सड़क जाम कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola