मिट्टी उर्वरा शक्ति की जांच करा कर खेती करें किसान : बीडीओ

बासुकिनाथ : विश्व मृदा दिवस पर जरमुंडी प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित कर मंगलवार को बीडीओ राजेश डुंगडुंग ने किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड बांटा गया. बीडीओ ने किसानों को मिट्टी की जांच करा कर उर्वरा शक्ति के अनुसार आधुनिक तरीके से खेती कराने का टिप्स किसानों को दिया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार […]
बासुकिनाथ : विश्व मृदा दिवस पर जरमुंडी प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित कर मंगलवार को बीडीओ राजेश डुंगडुंग ने किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड बांटा गया. बीडीओ ने किसानों को मिट्टी की जांच करा कर उर्वरा शक्ति के अनुसार आधुनिक तरीके से खेती कराने का टिप्स किसानों को दिया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार साह ने किसानों को मिट्टी प्रदूषित होने से बचाने का शपथ दिलायी. असंतुलित रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया.
मिट्टी के नमूने लाकर जांच कराने की बात कही. बीटीएम समरेंद्र सिन्हा ने कहा कि अगर खेत ठीक है उसमें पर्याप्त उर्वरा शक्ति है नमी है. तो किसान फसल लगाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. बीडीओ ने सभी कृषक मित्रों से अपने-अपने संकुल क्षेत्र में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




