जोश के साथ लोगों ने डाला वोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2014 4:52 AM
बासुकिनाथ : जरमुंडी के कुल 130 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. चुनाव में कुल 71.11 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 6.65 फीसदी अधिक है. पिछले चुनाव में 64.46 फीसदी वोट पड़े थे. कुछ जगहों पर चुनाव बहिष्कार का भी एलान किया गया था, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं पड़ा. जिला […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी के कुल 130 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. चुनाव में कुल 71.11 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 6.65 फीसदी अधिक है. पिछले चुनाव में 64.46 फीसदी वोट पड़े थे. कुछ जगहों पर चुनाव बहिष्कार का भी एलान किया गया था, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं पड़ा.
जिला परिषद डाक बंगला नोनीहाट में सबसे कम 46.79 फीसदी मतदान हुआ जबकि सबसे ज्यादा प्राथमिक विद्यालय सठीहयारी बूथ पर 84.93 फीसदी मतदान हुआ. लोग घर से निकले और उत्साह के साथ मतदान किया. बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि एक दो घटना को छोड़कर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. इसके लिये उन्होंने प्रखंड वासियों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










