बासुकिनाथ में 25 दुकानें जल कर खाक, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ में बीती देर रात भीषण अग्निकांड में 25 दुकानें जल कर खाक हो गयी. इसमें करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. आग सबसे पहले युगल ठाकुर की पान दुकान में लगी. जिसकी लपटें देखते ही देखते फैल गयी और आसपास की दुकानों को लील ली. हो हल्ला […]
बासुकिनाथ : बासुकिनाथ में बीती देर रात भीषण अग्निकांड में 25 दुकानें जल कर खाक हो गयी. इसमें करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. आग सबसे पहले युगल ठाकुर की पान दुकान में लगी. जिसकी लपटें देखते ही देखते फैल गयी और आसपास की दुकानों को लील ली.
हो हल्ला के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी और आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा मगर प्रयास नाकाफी था. वहीं क्रम में शंकर भोजनालय में रखे दो गैस सिलिंडर के अचानक फटने के बाद आग का गोला दूर-दूर जा गिरा, जिससे और कई दुकानें जल उठी. रोड के दूसरी तरफ एक चाय दुकान में भी गैस सिलिंडर के फट जाने से अफरा-तफरी मच गया. आग की ऊंची लपटों के समीप किसी को भी जाने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी.
ग्रामीण एवं दुकानदार मूकदर्शक बन गये और जल रही अपनी दुकानों को देखने के सिवाय कुछ कर भी नहीं पा रहे थे. अपनी गाढ़ी कमाई की संपत्ति को जलते देख दुकानदारों का दिल बैठ गया. लोगों ने बताया कि एक धर्मशाला में शादी समारोह था. बरातियों द्वारा सड़क पर जम कर आतिशबाजी की जा रही थी. आग आतिशबाजी करने के दौरान ही लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




