जमीन विवाद में एक की हत्या, कई लोग जख्मी

बिंदापाथर : थाना क्षेत्र के भोगीकाटा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई, जिसमें एक की हत्या कर दी गयी है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम झरिलाल महतो 50 वर्ष है, जो थाना क्षेत्र […]
बिंदापाथर : थाना क्षेत्र के भोगीकाटा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई, जिसमें एक की हत्या कर दी गयी है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम झरिलाल महतो 50 वर्ष है, जो थाना क्षेत्र के चरकादह गांव का रहने वाला था.
इसी पक्ष के ज्योतिलाल महतो, जयनाथ महतो, हरिबोल महतो आदि घायल हैं. जबकि दूसरे पक्ष के शनिचर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद बिंदापाथर पुलिस ने सभी को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने झरिलाल को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




