फौजदारीनाथ की 35 हजार कांवरियों ने की पूजा अर्चना

Updated at : 10 Sep 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
फौजदारीनाथ की 35 हजार कांवरियों ने की पूजा अर्चना

बासुकिनाथ : अढ़ैया मेला में बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को करीब 35 हजार शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलार्पण किया. साढ़े तीन बजे मंदिर का पट खुला, सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. मंदिर प्रांगण […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : अढ़ैया मेला में बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को करीब 35 हजार शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलार्पण किया. साढ़े तीन बजे मंदिर का पट खुला, सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. मंदिर प्रांगण बोल बम एवं हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा.

मिथिलांचल एवं कोशी क्षेत्र के के कांवरियों से मंदिर परिसर पटा रहा. पुलिस व्यवस्था के तहत महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में बारी-बारी से दर्शन पूजन कराया गया.

गेट खोलने की मांग उठी : मंदिर प्रांगण पेड़ा गली उतर गेट सावन से लेकर अब तक बंद है. स्थानीय ग्रामीणों एवं मंदिर पंडों ने श्रद्धालुओं एवं आमजनों के सुविधा के लिये उतर गेट को खोलने की मांग मंदिर न्यास समिति से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola