27 जून को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
Updated at : 24 Jun 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण की समिति गठित दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने दिग्घी कैंपस में ही प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण के लिये चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है. इस जांच समिति के कन्वेनर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डीन मेडिसिन डॉ अरुण कुमार बनाये गये हैं. डॉ कुमार धनबाद […]
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण की समिति गठित
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने दिग्घी कैंपस में ही प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण के लिये चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है. इस जांच समिति के कन्वेनर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डीन मेडिसिन डॉ अरुण कुमार बनाये गये हैं. डॉ कुमार धनबाद के पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य हैं.
कुलपति प्रो डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के आदेश पर गठित इस निरीक्षण दल में दुमका के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के डीन साइंस डॉ गगन कुमार ठाकुर बतौर सदस्य तथा महाविद्यालय निरीक्षक डॉ परमानंद प्रसाद सिंह बतौर को-आॅर्डिनेटर शामिल किये गये हैं. दरअसल इस निरीक्षण के बाद ही मेडिकल कॉलेज के लिए कंसेंट उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिसे विभाग को सात जुलाई तक भारत सरकार व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया तक भेजा जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




