Dhanbad News:पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा दी जान
Dhanbad News:पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रुपन पंचायत के बड़तोल गांव निवासी राहुल हेंब्रम (27) ने सोमवार की देर शाम घर में पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.
Dhanbad News:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रुपन पंचायत के बड़तोल गांव निवासी राहुल हेंब्रम (27), पिता राजेश हेंब्रम ने सोमवार की देर शाम घर में पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर पूर्वी टुंडी पुलिस ने पहुंच कर रात में शव को अपने कब्जे में ले लिया. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
बताया जाता है कि बड़तोल के राहुल हेंब्रम ने पांच साल पहले प्रियंका तिग्गा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था. कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चला. इस दौरान दोनों का एक पुत्र हुआ. इसके बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा. जब-तब में दोनों में झगड़ा होने लगा. सोमवार की शाम सात बजे पति-पत्नी में किसी बाद को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने भाई के साथ मायके चली गयी. इघर, घर में मौका मिलते ही राहुल ने पंखा से गमछे के सहारे फांसी लगा ली. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया. थानेदार तारिक वसीम ने बताया कि मृतक की पत्नी को थाना बुलाकर फर्द बयान लिया गया है. मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए