BCCL मुख्यालय में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने भी लगायी दौड़

Updated:
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में शामिल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल सहित अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीसीएल मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया. सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

धनबाद. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाये रखने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक भवन परिसर से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर की. वह स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.

कोयला भवन से शुरू हुई दौड़

एकता दौड़ कोयला भवन से शुरू होकर शहीद स्मारक, विवेकानंद चौक, साईं मंदिर, डायमंड क्लब और नेताजी सुभाष चौक होते हुए पुनः मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: BCCL में अक्तूबर में 121 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, कोयला भवन में 13 को किया गया सम्मानित

सरदार पटेल का योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत : सीएमडी

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश को एकजुट करने में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. देश की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना और समर्पण के साथ काम करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की.

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कोयला भवन के सभागार में एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएमडी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. इस दौरान एकता दौड़ की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष (कल्याण) किरण रानी नायक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज ने किया.

मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola