सुब्रतो कप फुटबॉल : बालिका वर्ग में उउवि सुंदरपहाड़ी व प्लस टू उवि मैरानवाटांड़ विजयी

Updated:
विज्ञापन

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी.

प्रखंड स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का शुरुआत 2उच्च विद्यालय मैरानवाटांड़ में की गयी. अंडर 17 बालिका वर्ग की विजेता झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी की टीम विजेता बनी, जबकि बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुंदरपहाड़ी की टीम विजेता बनी. अंडर 15 बालक वर्ग में अपग्रेड प्लस टू विद्यालय मैरानवाटांड़ की टीम विजेता बनी. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य जेबा मरांडी, पूर्वी टुंडी प्रमुख बहाली मरांडी, मुखिया खोमा मोदक, एनुल हक, बीइइओ राजीव रंजन, बीपीओ सुजीत महतो, बीआरपी दिनेश भट्टाचार्य, धनंजय मंडल, हेमंत दे, शिक्षक राजीव कुमार,अजीत पंडित, अजीत मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सनातन सोरेन, जगन्नाथ तिवारी आदि शामिल थे.

टुंडी : पर्वतपुर, प्लस टू हाइस्कूल व उवि टुंडी की जीत

टुंडी. टुंडी हाइस्कूल मैदान में उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार पासवान ने किया. प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूली टीमों ने भाग लिया है. अंडर 15 बालक वर्ग फाइनल खेल मध्य विद्यालय पलमा का उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्वतपुर के साथ हुआ, जिसमे पेनाल्टी शूट में पर्वतपुर 4- 3 से विजेता रहा. अंडर 17 बालिका वर्ग में फाइनल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टुंडी का प्लस टू हाई स्कूल टुंडी के बीच हुआ, जिसमें प्लस टू हाई स्कूल टुंडी 1 गोल से विजेता रह. अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में प्लस हाइस्कूल टुंडी की भिड़ंत यूएचएस डंडाटांड़ के बीच हुआ, जिसमें हाइस्कूल टुंडी 2 – 0 से जीता. सफल बनाने में मुख्य निर्णायक मनोज पाठक, मुनुराम मुर्मू के साथ शिक्षक पंकज कुमार, मो सिराज मिहिलाल हेंब्रम, जय कुमार, रामदेव बास्की, बॉबी महतो, रामयश, संजय सिंह, रवि प्रकाश, शिक्षिका संध्या कुमारी, पूनम कुमारी आदि थे. आयोजन में किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola