बरोरा में खत्म हुआ मजदूरों का इंतजार: आठ दिन बाद काम पर लौटे सैंपलर मजदूर, भाजपा नेता की पहल लाई रंग

Updated:
विज्ञापन

खुशी जताते सेंपलर मजदूर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद में 8 दिन काम न मिलने से परेशान मजदूरों को आखिरकार राहत मिली है. भाजपा नेता बलराम चौबे की पहल पर बीसीसीएल ने सैंपलर मजदूरों को दोबारा काम पर बहाल कर दिया है.

विज्ञापन

धनबाद. बीसीसीएल के बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी स्थित बेनीडीह साइडिंग और मेन साइडिंग में कार्यरत मंदरा बस्ती के सैंपलर मजदूरों को आठ दिनों बाद फिर से काम मिल गया है. मजदूरों को काम से बैठाये जाने का मामला भाजपा युवा नेता बलराम चौबे की पहल पर सुलझा. कंपनी प्रबंधन ने सभी प्रभावित मजदूरों को दोबारा काम पर बहाल कर दिया है.

विज्ञापन

विधायक के निर्देश पर प्रबंधन से हुई वार्ता

जानकारी के अनुसार, आठ दिनों तक काम नहीं मिलने से परेशान मजदूरों ने अपनी समस्या बलराम चौबे के सामने रखी थी. इसके बाद उन्होंने मामले को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के संज्ञान में लाया. विधायक के निर्देश पर बलराम चौबे ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता की और सभी मजदूरों को फिर से काम पर रखने की मांग की.

ये भी पढ़ें: आईआईटी आईएसएम परिसर में फिर सनसनी: निर्माणाधीन साइट पर मिला मजदूर का शव, तीन दिन में दूसरी घटना

उन्होंने मजदूरों के रोजगार से खिलवाड़ जारी रहने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी. इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने काम से बैठाये गये सभी सैंपलर मजदूरों को पुनः काम पर बहाल कर दिया.

मजदूरों ने जताया आभार

काम पर वापसी के बाद मजदूरों में खुशी है. उन्होंने इस पहल के लिए विधायक शत्रुघ्न महतो और बलराम चौबे के प्रति आभार जताया. बलराम चौबे ने कहा कि मजदूरों के सम्मान, रोजगार और अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर हेमंत रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola