त्योहारों पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: कतरास में पुलिस का संयुक्त पैदल गश्ती अभियान, चप्पे-चप्पे पर पहरा

Updated:
विज्ञापन

पैदल गश्ती में शामिल पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कतरास पुलिस ने संयुक्त गश्ती बढ़ाई. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर, शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा.

विज्ञापन

धनबाद. धनतेरस और दीपावली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कतरास पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. बुधवार देर रात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बरौरा थाना, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी और धर्माबांध ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में पैदल गश्ती अभियान चलाया.

विज्ञापन

गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती.

ये भी पढ़ें: Watch Video: डीएसई की मान-मनुआर के बाद भी नहीं पसीजे विधायक अरूप चटर्जी, तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से गश्ती अभियान चलाया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस ने आम नागरिकों से भी त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola