कोयला निकालने के लिए कतरी नदी से छेड़छाड़ का आरोप, अब रडार पर आरके माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोयला खनन के लिए कतरी नदी से छेड़छाड़ के आरोप में आरके माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड रवि अग्रवाल जांच के दायरे में. पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी में. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

धनबाद. कतरी नदी से छेड़छाड़ कर कोयला खनन करने के मामले में आरके माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रोजेक्ट हेड रवि अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. अनुसंधान के दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट हेड के साथ बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

चैतूडीह से गजलीटांड़ तक नदी की धारा संकरी करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कोयला निकालने के लिए चैतूडीह से गजलीटांड़ तक कतरी नदी की धारा को संकरा करने का आरोप है. आरोप है कि खनन नियमों की अनदेखी कर कोयला निकालने के लिए नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ की गयी. मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रोजेक्ट हेड के साथ संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सभी आरोपियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. आरके माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड रवि अग्रवाल को भी जल्द नोटिस दिया जायेगा. इसके बाद जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल, मामले में आरोपों की जांच जारी है. संबंधित अधिकारियों और कंपनी के प्रोजेक्ट हेड की जिम्मेदारी जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तय होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola