BCCL का बिजली कंपनियों पर 2,267 करोड़ रुपये बकाया, छह माह में 25% की आयी कमी

Updated:
विज्ञापन

कोयला भवन (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीसीएल के कुल बकाये में छह माह के दौरान 757.85 करोड़ रुपये की कमी आयी है. एक अप्रैल 2026 को 3,024.97 करोड़ रुपये रहा बकाया सितंबर के अंत तक घटकर 2,267.12 करोड़ रुपये रह गया. डीवीसी और एनटीपीसी के बकाये में बड़ी गिरावट आयी है, जबकि सेल पर लंबित राशि बढ़कर 691.36 करोड़ रुपये हो गयी है.

विज्ञापन

धनबाद. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का बिजली उत्पादक कंपनियों और अन्य ग्राहकों पर 2,267.12 करोड़ रुपये बकाया है. इसमें 161.74 करोड़ रुपये विवादित और 2,105.38 करोड़ रुपये निर्विवाद राशि शामिल है. कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2026 तक कुल सकल बकाया इतना दर्ज किया गया है. इसमें कोयला बिक्री का बकाया और बिना बिल की राशि भी शामिल है.

विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में बीसीसीएल के कुल बकाये में 25.05 प्रतिशत की कमी आयी है. एक अप्रैल 2026 को कंपनी का सकल बकाया 3,024.97 करोड़ रुपये था, जो 30 सितंबर तक घटकर 2,267.12 करोड़ रुपये रह गया. इस तरह छह माह में बकाये में 757.85 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गयी है.

डीवीसी और एनटीपीसी के बकाये में बड़ी गिरावट

वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, बिजली उत्पादक कंपनियों में डीवीसी और एनटीपीसी के बकाये में उल्लेखनीय कमी आयी है. डीवीसी का बकाया एक अप्रैल 2026 को 1,132.95 करोड़ रुपये था, जो सितंबर के अंत तक घटकर 187.66 करोड़ रुपये रह गया. इसमें 26.08 करोड़ रुपये विवादित राशि है.

इसी तरह एनटीपीसी का बकाया 68.59 करोड़ रुपये से घटकर महज 2.47 करोड़ रुपये रह गया है. हालांकि, एनटीपीसी के खाते में 27.70 करोड़ रुपये अग्रिम राशि भी दर्ज है. कंपनी के आंकड़ों में 2.47 करोड़ रुपये की पूरी लंबित राशि विवादित श्रेणी में रखी गयी है.

ये भी पढ़ें: BCCL में 40 साल से कम उम्र के कर्मियों को सुरक्षा संवर्ग में जाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया

सेल पर बढ़ा बीसीसीएल का बकाया

डीवीसी और एनटीपीसी के बकाये में कमी के उलट सेल पर बीसीसीएल की लंबित राशि बढ़ी है. एक अप्रैल 2026 को सेल पर 556.08 करोड़ रुपये बकाया था, जो सितंबर के अंत तक बढ़कर 691.36 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा डीपीएल पर 318.23 करोड़ रुपये और यूपीआरयूवीएनएल पर 143.86 करोड़ रुपये बकाया है.

वहीं, एचपीजीसीएल पर बकाया घटकर 103.17 करोड़ रुपये रह गया है. डब्ल्यूबीपीडीसीएल पर 32.15 करोड़, आरआइएनएल पर 18.46 करोड़, पीएसपीसीएल पर 6.14 करोड़ और आरआरवीयूएनएल पर 4.38 करोड़ रुपये बकाया दर्ज किया गया है.

बकाया वसूली और विवादित राशि का निबटारा चुनौती

कंपनी के वित्तीय आंकड़े बताते हैं कि पहली छमाही में कुल बकाये में कमी आयी है. डीवीसी और एनटीपीसी से भुगतान की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन सेल और कुछ अन्य बड़े ग्राहकों पर अब भी बड़ी राशि लंबित है. बीसीसीएल के लिए बकाया वसूली के साथ विवादित राशि का निबटारा भी महत्वपूर्ण चुनौती बना हुआ है.

विभिन्न कंपनियों पर बीसीसीएल का बकाया

कंपनीकुल बकाया (करोड़ रुपये)
डीवीसी187.66
एनटीपीसी2.47
सेल691.36
डीपीएल318.23
आरआरवीयूएनएल4.38
यूपीआरयूवीएनएल143.86
डब्ल्यूबीपीडीसीएल32.15
पीएसपीसीएल6.14
आरआइएनएल18.46
एचपीजीसीएल103.17
कुल बकाया (सकल)2,267.12

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola