धनबाद में सरकारी संविदा नौकरी: आयुष सोसाइटी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 28 नवंबर है अंतिम तिथि

Updated:
विज्ञापन

संविदा पर होगी बहाली. (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद में आयुष सोसाइटी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद पर संविदा नियुक्ति. 50,000 रुपये मासिक मानदेय. 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें.

विज्ञापन

धनबाद. जिला आयुष सोसाइटी, धनबाद में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के एक पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन, झारखंड की ओर से विज्ञापन जारी कर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 50 हजार रुपये मानदेय मिलेगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन

स्नातक के साथ स्वास्थ्य प्रबंधन में उच्च डिग्री जरूरी

इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. इसके साथ स्वास्थ्य प्रबंधन में एमबीए, स्वास्थ्य या अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री अथवा अस्पताल एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर इंपैक्ट: झरिया के विस्थापितों के रोजगार पर ब्रेक, बेलगड़िया में औद्योगिक योजना जमीन के पेंच में अटकी

दी गयी भर्ती सूचना के अनुसार, जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी जरूरी है. राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं एवं मिशनों में काम करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी. आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को विशेष वरीयता मिलेगी. इसके अलावा कंप्यूटर और एमएस ऑफिस का ज्ञान भी आवश्यक है.

एक वर्ष के लिए होगी संविदा नियुक्ति

जिला कार्यक्रम प्रबंधक की नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर होगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गयी है. भर्ती सूचना में आयु की गणना एक अगस्त 2023 के आधार पर करने की बात कही गयी है.

ऑनलाइन आवेदन के साथ देना होगा शुल्क

इच्छुक अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान जरूरी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे. प्रति आवेदन एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें: छठ पर पटना को मिलेगी नई रेल सौगात, आरा-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस नेउरा-जट डुमरी रूट से चलने की तैयारी

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • पद : जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम)
  • रिक्तियां : एक
  • नियुक्ति : एक वर्ष के लिए संविदा पर
  • मासिक मानदेय : 50 हजार रुपये
  • आयु सीमा : 21 से 60 वर्ष
  • आवेदन शुल्क : एक हजार रुपये
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 28 नवंबर, शाम पांच बजे
  • आवेदन पोर्टल : https://recruitment.jharkhand.gov.in/

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola