Dhanbad News : लक्ष्य के 33 के मुकाबले 11 रैक ही कोयला डिस्पैच कर रही बीसीसीएल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : लक्ष्य के 33 के मुकाबले 11 रैक ही कोयला डिस्पैच कर रही बीसीसीएल

लोदना, बस्ताकोला, गोविंदपुर व कुसुंडा एरिया में सर्वाधिक प्रभावित है कोयले का डिस्पैच, कोयले का उत्पादन भी घट कर हुआ 36.4 हजार टन

विज्ञापन

बीसीसीएल में उत्पादन के साथ कोयला डिस्पैच पूरी तरह से प्रभावित है. आलम यह है कि कंपनी 33 रैक के लक्ष्य के मुकाबले महज 11 रैक कोयला डिस्पैच कर पा रही है. इससे कंपनी को हर दिन करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हो रहा है. सूचना के बीसीसीएल के लोदना व बस्ताकोला एरिया में कोयले का डिस्पैच सर्वाधिक प्रभावित है. यहां पिछले दो-तीन दिनों से कोयले का डिस्पैच शून्य है. इसके आलाव कुसुंडा, गोविंदपुर, ब्लॉक-टू व बरोरा एरिया में सर्वाधिक कोयला डिस्पैच प्रभावित है.

उत्पादन भी घटा :

इधर बारिश के कारण बीसीसीएल में कोयले का उत्पादन 70-80 फीसदी तक कम हो गया है. बीसीसीएल के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी वर्तमान में महज 36.4 हजार टन कोयला उत्पादन कर पा रही है, जबकि बीसीसीएल का लक्ष्य हर दिन 1.40 लाख टन कोयला उत्पादन का है. कारण बीसीसीएल की महत्वपूर्ण एरिया में शामिल लोदना, बरोरा, कुसुंडा, कतरास व बस्ताकोला एरिया में कोयले का उत्पादन लक्ष्य से काफी कम हो गया है.

बीसीसीएल @ लक्ष्य व कोयला डिस्पैच का आंकड़ा

एरिया लक्ष्य रैक डिस्पैचबरोरा 4.5 2.0

ब्लॉक-टू 5.0 2.0गोविंदपुर 1.0 0.0

कतरास 2.5 1.0सिजुआ 3.0 2.0

कुसुंडा 7.0 1.7पीबी एरिया 0.0 0.0

बस्ताकोला 2.0 0.3लोदना 6.0 0.0

इजे एरिया 2.0 2.0बीसीसीएल कुल 33.0 11.0

(नोट : आंकड़ा 18 जून की )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola