ePaper

मतदाताओं से करें परिवार सहित वोटिंग करने की अपील : देवदास

Updated at : 15 May 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं से करें परिवार सहित वोटिंग करने की अपील : देवदास

सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ की बैठक

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अवर सचिव देवदास दत्त ने बुधवार को न्यू टाउन हॉल में सभी बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. इसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये. सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री दत्त ने कहा कि मतदाताओं को उनके परिवार सहित वोटिंग करने की अपील करें. भीड़ वाले स्थान, गली, मोहल्ला, प्रमुख चौक-चौराहों में लाउडस्पीकर से मतदान की तिथि, समय एवं उस क्षेत्र के मतदान केंद्र की सूचना मतदाताओं को उपलब्ध करायें. उन्होंने मतदान के दिन आवश्यकता के अनुसार सभी मतदान केंद्रों के लिए मूवमेंट प्लांट तैयार करने, मतदान केंद्रों पर पेयजल, हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा, शौचालय, टेंट, दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था होने की सूचना मतदाताओं को देने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने स्वीप के तहत इसका आयोजन किया गया है. इसमें मतदान दिवस एवं इसके एक दिन पूर्व हर मतदाता से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करना है. स्वयं सहायता समूह को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार छोटे-छोटे क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है. वे मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायेंगे और मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola