नीरज सिंह हत्याकांड : एक दिन के रिमांड पर शूटर अमन सिंह को लेने का धनबाद पुलिस को आदेश

Updated at : 15 May 2017 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
नीरज सिंह हत्याकांड : एक दिन के रिमांड पर शूटर अमन सिंह को लेने का धनबाद पुलिस को आदेश

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या मामले में धनबाद पुलिस को आज शूटर अमन सिंह एक दिन के रिमांड पर लेने का आदेश मिला. पुलिस ने उसकी दो दिन की रिमांड मांगी थी. अमन सिंह के वकील ने उसको रिमांड पर दिये जाने का विरोध किया था. […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या मामले में धनबाद पुलिस को आज शूटर अमन सिंह एक दिन के रिमांड पर लेने का आदेश मिला. पुलिस ने उसकी दो दिन की रिमांड मांगी थी. अमन सिंह के वकील ने उसको रिमांड पर दिये जाने का विरोध किया था.

मालूम हो कि उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के शूटर को बीते दिनों धनबाद पुलिस वहां से लेकर आयी थी. उसकी गिरफ्तारी यूपी के मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र से हुई थी. उसकी गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ ने की थी.

समझा जाता है उसको रिमांड पर लिये जाने से इस चर्चित व हाइप्रोफाइल हत्याकांड की कई गुत्थी सुलझेगी. वह दमे की शिकायत पर अस्पताल में भी भरती हुआ था.

नीरज सिंह हत्याकांड : शूटर अमन का हुआ TI परेड, चश्मदीद आदित्य ने कहा – वह चला रहा था गोली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola