29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

322 ठिकानों पर ऊर्जा विभाग का छापा, 1.41 लाख जुर्माना

82 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज धनबाद : ऊर्जा विभाग ने गुरुवार को 322 ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 82 लोगों पर एफआइआर व 11.41 लाख जुर्माना किया गया. एक साथ धनबाद व चास सर्किल में छापामारी की गयी. धनबाद डिवीजन में 45 जगहों पर छापामारी की गयी. इस […]

82 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धनबाद : ऊर्जा विभाग ने गुरुवार को 322 ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 82 लोगों पर एफआइआर व 11.41 लाख जुर्माना किया गया. एक साथ धनबाद व चास सर्किल में छापामारी की गयी. धनबाद डिवीजन में 45 जगहों पर छापामारी की गयी. इस दौरान पांच लोगों पर पर एफआइआर की गयी, वहीं 60 हजार का जुर्माना किया गया. गोविंदपुर डिवीजन में 20 जगहों पर छापामारी, छह पर एफआइआर व 78 हजार जुर्माना किया गया.
निरसा डिवीजन में 34 जगहों पर छापामारी, सात पर एफआइआर व 1.12 लाख जुर्माना किया गया. चास डिवीजन में 74 ठिकानों पर छापामारी, 19 पर एफआइआर व 1.70 लाख जुर्माना किया गया. लोयाबाद डिवीजन में 34 ठिकानों पर छापामारी 12 पर एफआइआर व 1.89 लाख जुर्माना किया गया. तेनुघाट डिवीजन में 63 जगहों पर छापामारी, 25 पर एफआइआर व 4.22 लाख जुर्माना किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें