18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गली-गली में नमो रैली का बंटा आमंत्रण पत्र

धनबाद: रांची में 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में बाजा-गाजा के साथ आमंत्रण पत्र बांटा गया. भाजपा धनबाद नगर कमेटी की ओर से तेतुलतल्ला मैदान से पदयात्र निकली. नेतृत्व सांसद पीएन सिंह, राज सिन्हा, सरिता श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान लोगों से बड़ी संख्या में […]

धनबाद: रांची में 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में बाजा-गाजा के साथ आमंत्रण पत्र बांटा गया. भाजपा धनबाद नगर कमेटी की ओर से तेतुलतल्ला मैदान से पदयात्र निकली. नेतृत्व सांसद पीएन सिंह, राज सिन्हा, सरिता श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की गयी.

बाद में भाजपा नेता राज सिन्हा, नगर महामंत्री चुना सिंह सहित कई नेता बग्घी पर सवार हो कर रैली के लिए आमंत्रण पत्र बांटा. बैंड बाजा के साथ जुलूस भी निकाला गया. पदयात्र में भाजपा के नगर अध्यक्ष अमरजीत कुमार, अरुण सिंह, सुरेंद्र यादव, मौसम सिंह, रींकू सिंह, शिवली बनर्जी, चंद्रशेखर मुन्ना, निर्मल प्रधान, संजय कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद थे.

भाजयुमो ने लगाया जोर
भाजयुमो धनबाद नगर कमेटी की ओर से आज पुराना बाजार इलाका में जन संपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का शुभारंभ सांसद पीएन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने किया. हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाते हुए लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया. अभियान में मोरचा के अमलेश सिंह, राणा सिंह, विनय गोयल, रिंकू सिंह, प्रीतपाल सिंह अजमानी, ललन मिश्र, अजीत शर्मा सहित कई नेता शामिल थे.

आज खुलेगा नमो टी स्टॉल
भाजपा की ओर से शनिवार शाम को स्टेशन परिसर में नमो टी स्टॉल खोला जायेगा. यह जानकारी भाजपा नेता राज सिन्हा ने दी. कहा कि कल शाम से रविवार सुबह तक रांची जाने वाले लोगों को यहां नि:शुल्क चाय पिलायी जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें