23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विद्यापति समिति: शिवकांत मिश्र दोबारा बने अध्यक्ष

धनबाद : विद्यापति समिति की आमसभा रविवार को गांधी सेवा सदन में हुई. सदस्यों ने वर्ष 2016-18 तक के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया. सर्वसम्मति से शिवकांत मिश्र को अध्यक्ष, शीतल कुमार मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ बीके ठाकुर को महासचिव चुना गया. इसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें संरक्षक में बनखंडी […]

धनबाद : विद्यापति समिति की आमसभा रविवार को गांधी सेवा सदन में हुई. सदस्यों ने वर्ष 2016-18 तक के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया. सर्वसम्मति से शिवकांत मिश्र को अध्यक्ष, शीतल कुमार मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ बीके ठाकुर को महासचिव चुना गया. इसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया.
इसमें संरक्षक में बनखंडी मिश्र, विजय कुमार झा, डॉ एके सिंह, एके झा, डॉ के विश्वास, ओपी मिश्रा, डॉ एसके सिंह व एनके करण. उपाध्यक्ष में सुरेश कुमार झा, रामानंद यादव, जीसी झा, माधवेश कर्ण व जेके झा. सचिव में भरत सिंह, संजय कुमार झा, मिल्टन पार्थसारथि, भरत पासवान, केके ठाकुर, आरके झा, संगठन सचिव कमलेश मिश्रा, प्रवक्ता राधाकृष्ण झा, अंकेक्षक सरोज झा, कार्यकारिणी में डॉ पीसीएल दास, एएन झा, आनंद राम, जय प्रकाश झा, विनयकांत झा, आरएल झा, विनोद कुमार झा, धीरेंद्र झा, चंद्रकांत झा, महेंद्र यादव, हरिश्चंद्र चौधरी समेत 33 सदस्य शामिल किये गये हैं.

वहीं मिथिला युवा समिति के लिए विष्णु नाथ झा, मिथिला महिला समिति के लिए उमा मिश्रा, योजना एवं विकास समिति के लिए एएन झा, कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के लिए जीवकांत मिश्रा बनाये गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें