21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मिलन समारोह की सफलता के लिए बैठक

बालीडीह. 25 जनवरी को रजरप्पा में होने वाले झारखंड प्रदेश कुशवाहा मिलन समारोह की सफलता के लिए कुशवाहा पंचायत परिसर की बैठक गुरुवार को बैठक हुई. अध्यक्षता मदन लाल महतो ने की. झारखंड कुशवाहा महासभा के बोकारो जिलाध्यक्ष सुनील महतो ने बताया : कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री मानव संसाधन उपेंद्र कुशवाहा […]

बालीडीह. 25 जनवरी को रजरप्पा में होने वाले झारखंड प्रदेश कुशवाहा मिलन समारोह की सफलता के लिए कुशवाहा पंचायत परिसर की बैठक गुरुवार को बैठक हुई. अध्यक्षता मदन लाल महतो ने की. झारखंड कुशवाहा महासभा के बोकारो जिलाध्यक्ष सुनील महतो ने बताया : कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री मानव संसाधन उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में गांडेय के विधायक जयप्रकाश वर्मा, हुसैनाबाद की विधायक शिवपूजन मेहता, हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, पूर्व मंत्री अकलू राम महतो, पूर्व मंत्री देव दयाल कुशवाहा, पूर्व विधायक लोकनायक महतो, गड़वा जिप अध्यक्ष सुषमा मेहता, गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी भी आयेंगे. मौके पर प्रफुल्ल महतो, विनोद महतो, अशोक महतो, महावीर महतो, हरि महतो, शंकर महतो आदि मौजूद थे.विसंमो ने पॉस्को लगाने पर जताया हर्षबलीडीह. विस्थापित संयुक्त मोरचा की बैठक आंबेडकर नगर में मोरचा अध्यक्ष निवारण दिगार की अध्यक्षता में हुई. संचालन शनिचर महली ने किया. संयुक्त परिवार द्वारा 23 जनवरी को बोकारो में आयोजित सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह में विस्थापितों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया. मौके पर भैरव महतो, उमेश रजवार, सुभाष दिगार, बुधन दिगार, लखु महली, कालीचरण दिगार, कुंदन महतो, अजीत, संतोष आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें