लेदा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय की सभा चित्र परिचय: 19- मंच पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व साथ में प्रदेश अध्यक्ष गिरिडीह. राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से राज्य के सभी गांव जोड़े जायंेगे. उक्त आश्वासन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया. श्री मुंडा सोमवार को उग्रवाद प्रभावित सदर प्रखंड के लेदा में गांडेय के भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. स्वर्णकार को चार दशक तक सम्मान दिया : उन्होंने हेमंत सरकार के कार्यों की आलोचना में कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता के लिए शुरू की गयीं कल्याणकारी योजनाओं को हेमंत सरकार ने बंद कर दिया. गांडेय विस की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के आदिवासियों व अल्पसंख्यकों को सबने मिल कर ठगा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा रवींद्र कुमार राय ने कहा कि पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार को भाजपा ने 40 साल तक सम्मान दिया. लगातार गांडेय विधानसभा सीट से पार्टी ने उन्हें मौका दिया. उन्होंने कहा कि स्वर्णकार पार्टी छोड़कर भी वैसे दल में गये हैं जिसका सूपड़ा इस चुनाव में साफ होना तय है. सभा में लोजपा नेता नेजा राजकुमार राज, भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ मंडल, बैद्यनाथ वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, जयमंगल राय, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद थे.
…तो 70 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति : मुंडा
लेदा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय की सभा चित्र परिचय: 19- मंच पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व साथ में प्रदेश अध्यक्ष गिरिडीह. राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से राज्य के सभी गांव जोड़े […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement