18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झामुमो के मनोज भाजपा में शामिल

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना लक्ष्य : शहाबादीचित्र परिचय: 6. एकजुटता का परिचय देते भाजपा प्रत्याशी निर्भय शहाबादी के साथ मनोज साहू समर्थकों के साथ आजसू के गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू मंडल भी भाजपा में आजसू से झामुमो में गये थेगिरिडीह. आजसू छोड़ कुछ दिन के लिए झामुमो में गये मनोज […]

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना लक्ष्य : शहाबादीचित्र परिचय: 6. एकजुटता का परिचय देते भाजपा प्रत्याशी निर्भय शहाबादी के साथ मनोज साहू समर्थकों के साथ आजसू के गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू मंडल भी भाजपा में आजसू से झामुमो में गये थेगिरिडीह. आजसू छोड़ कुछ दिन के लिए झामुमो में गये मनोज कुमार साहू ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. दीन दयाल सेन की अध्यक्षता तथा बढ़न प्रसाद वर्मा के संचालन में संपन्न एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया गया. इसके बाद मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह विस के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. श्री शहाबादी ने कहा कि मनोज कुमार साहू के पार्टी में शामिल होने से एक नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने कहा : जनता उन्हें दुबारा मौका देती है तो अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगे. श्री साहू ने कहा कि गिरिडीह में भाजपा के वरीय नेता के आगमन पर वे अपने सर्मथकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. मौके पर आजसू के गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू मंडल ने कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. उक्त अवसर पर मुखिया तथा भाजपा नेता मनिलाल साव, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित, गुड्डू मंडल, शरत भक्त, सुनील गिरि, पप्पू तुरी, सलीमुद्दीन अंसारी, रंजीत सिंह, दुलारचंद साव, बढ़न वर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें