साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के खाते से उड़ाये रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 3:40 AM

विज्ञापन

धनबाद : साइबर अपराधियों ने बुधवार को तीन लोगों के खाते से कुल एक लाख रुपये उड़ा लिये. केंदुआडीह थाना क्षेत्र के रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन समान मंगवाया था. काफी दिनों तक समान नहीं आया तो गूगल से फोन नंबर निकाल कर फोन किया. फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का […]

विज्ञापन

धनबाद : साइबर अपराधियों ने बुधवार को तीन लोगों के खाते से कुल एक लाख रुपये उड़ा लिये. केंदुआडीह थाना क्षेत्र के रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन समान मंगवाया था.

काफी दिनों तक समान नहीं आया तो गूगल से फोन नंबर निकाल कर फोन किया. फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का आदमी बताया. कहा कि अब सामान नहीं आयेगा. मगर उनके पैसे वापस कर दिये जायेंगे. इसके लिए उन्हें उनके खाते की जानकारी चाहिए. इस पर रमेश ने अपने खाते की जानकारी दे दी.

इसके बाद उनके खाते से 48 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. वहीं सरायढेला निवासी अमित कुमार और पुटकी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से कुल 52 हजार रुपये की निकासी कर ली. दोनों ने भी इसकी शिकायत साइबर थाना में की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola