22 लाख का ट्रैफिक सिग्नल सड़ गया, अब नया लगाने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 4:47 AM
धनबाद :22 लाख का ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़ा हुआ है. नौ साल हो गये, उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी. अब तीन करोड़ के नया ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी चल रही है. आज यह कोई बताने वाला नहीं है कि पुराने ट्रैफिक सिग्नल क्यों सड़ रहे हैं? मालूम हो कि 2010 में राष्ट्रीय खेल के […]
धनबाद :22 लाख का ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़ा हुआ है. नौ साल हो गये, उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी. अब तीन करोड़ के नया ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी चल रही है. आज यह कोई बताने वाला नहीं है कि पुराने ट्रैफिक सिग्नल क्यों सड़ रहे हैं? मालूम हो कि 2010 में राष्ट्रीय खेल के समय शहर में तीन जगह रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर व बेकारबांध चौक पर 22 लाख के ट्रैफिक सिग्नल लगे. मुश्किल से दस दिन भी नहीं चले.
एक के बाद एक तीनों चौक का ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया. नगर निगम बोर्ड में मामला जोर-शोर से उठा. विधायक राज सिन्हा ने विधान सभा में सवाल उठाये. सरकार ने जिला प्रशासन को जांच का आदेश दिया. तत्कालीन अपर समाहर्ता क्रिस्टीना हांसदा ने मामले की जांच की. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके पहले 90 के दशक में भी बैंक मोड़ के पास ट्रैफिक सिग्नल लगाये गये थे, लेकिन वह भी नहीं चला और बाद में उसे हटा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










