डॉन की मां-मौसी की हत्या कर छह वर्षों से फरार है साबिर आलम

धनबाद : गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन कहे जाने वाले फहीम खान को कौन नहीं जानता. वॉलीवुड वासेपुर के खूनी संघर्ष पर सिनेमा भी बना चुका है. एक दौर था, जब रेलवे की ठेकेदारी, जमीन और लोहे का कारोबार बिना फहीम खान की मर्जी से नहीं हो सकता था. जमीन कारोबारियों पर आज भी उसी […]
धनबाद : गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन कहे जाने वाले फहीम खान को कौन नहीं जानता. वॉलीवुड वासेपुर के खूनी संघर्ष पर सिनेमा भी बना चुका है. एक दौर था, जब रेलवे की ठेकेदारी, जमीन और लोहे का कारोबार बिना फहीम खान की मर्जी से नहीं हो सकता था. जमीन कारोबारियों पर आज भी उसी का सिक्का चलता है.
जिस दौर में फहीम की तूती बोलती थी, उसी दौर में वासेपुर के साबिर आलम ने दिन-दहाड़े फहीम की मां और मौसी की हत्या कर दी थी. हालांकि हत्या के बाद वह अपने गैंग के साथ फरार हो चुका था. बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर किया. 2013 में वह जमानत पर बाहर आया था. उसके बाद से ही वह फरार चल रहा है. मामले में धनबाद पुलिस साबिर आलम को भगोड़ा घोषित कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




