नहीं उठायेंगे फॉरवर्ड ऑक्शन का कोयला पांच करोड़ डूबे तो डूबे
धनबाद : ‘पांच करोड़ डूबे तो डूबे बाघमारा कोयलांचल स्थित बीसीसीएल के एरिया एक से पांच तक की कोलियरियों से कोयला का उठाव नहीं करेंगे.’ यह तल्ख तेवर है लिंकेज व फॉरवर्ड ऑक्शन के तहत कोयला लेनेवाले व्यवसायियों का. गुरुवार को हुई इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की बैठक में दिसंबर माह में चैतूडीह व कनकनी […]
धनबाद : ‘पांच करोड़ डूबे तो डूबे बाघमारा कोयलांचल स्थित बीसीसीएल के एरिया एक से पांच तक की कोलियरियों से कोयला का उठाव नहीं करेंगे.’ यह तल्ख तेवर है लिंकेज व फॉरवर्ड ऑक्शन के तहत कोयला लेनेवाले व्यवसायियों का. गुरुवार को हुई इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की बैठक में दिसंबर माह में चैतूडीह व कनकनी कोलियरी में फॉरवर्ड ऑक्शन के तहत बुक कराये गये कोयला का उठाव नहीं करने का फैसला लिया गया.
आपके शहर में
साथ ही आठ मार्च (शुक्रवार) को होनेवाले फरवरी माह के लिंकेज कोटा के ऑफर में बाघमारा कोयलांचल स्थित बीसीसीएल के एरिया एक से पांच तक की कोलियरियों में डीओ नहीं लगाने का फैसला हुआ. यहां बता दें कि बाघमारा कोयलांचल में रंगदारी के खिलाफ पिछले चार महीने (नवंबर, 2018) से कोयला व्यवसायियों ने मोर्चा खोल रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए