तोपचांची का एक लाख का इनामी नक्सली गुजरात से हुआ गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
तोपचांची का एक लाख का इनामी नक्सली गुजरात से हुआ गिरफ्तार

पहले था पारा टीचर, इन दिनों गुजरात में कर रहा था मजदूरी, तोपचांची के नेरो का है रहने वाला धनबाद : एक लाख का इनामी नक्सली सीताराम मांझी (45) को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया. वह गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था. सीताराम तोपचांची प्रखंड के […]

विज्ञापन

पहले था पारा टीचर, इन दिनों गुजरात में कर रहा था मजदूरी, तोपचांची के नेरो का है रहने वाला

धनबाद : एक लाख का इनामी नक्सली सीताराम मांझी (45) को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया. वह गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था. सीताराम तोपचांची प्रखंड के नेरो का रहने वाला है. वह पारा टीचर भी रह चुका है. पुलिस 2009 से उसकी तलाश कर रही थी. यह जानकारी ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में दी.
ग्रामीण एसपी ने बताया कि सीताराम एरिया कमांडर गोविंद मांझी के दस्ते में चलता था. गोविंद की गिरफ्तारी हो जाने के बाद वह भागता फिर रहा था. पहले वह मुंबई की एक फैक्टरी में काम करता था. वहां से वह गुजरात भाग गया था. पुलिस की टीम ने गुजरात पुलिस की मदद से पांच दिन पूर्व उसे गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola