शादी कर महिला थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 6:41 AM
धनबाद : पटना की रहनेवाली श्वेता कुमार और भौंरा के बिष्टु कुमार ने शुक्रवार को मंदिर में शादी कर महिला थाना में सरेंडर कर दिया. श्वेता पहले भौंरा में ही रहती थी. बिष्टु और वह डीएवी स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे. श्वेता के पिता बीसीसीएल में थे. रिटायरमेंट के बाद वह पटना शिफ्ट हो […]
धनबाद : पटना की रहनेवाली श्वेता कुमार और भौंरा के बिष्टु कुमार ने शुक्रवार को मंदिर में शादी कर महिला थाना में सरेंडर कर दिया. श्वेता पहले भौंरा में ही रहती थी. बिष्टु और वह डीएवी स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे. श्वेता के पिता बीसीसीएल में थे. रिटायरमेंट के बाद वह पटना शिफ्ट हो गये. लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा. दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. दोनों ने अपनी पसंद परिवार के समक्ष जाहिर की, लेकिन श्वेता के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे.
इसलिए दोनों ने मंदिर में शादी कर थाना में सरेंडर कर दिया. महिला थाना प्रभारी सरिता कच्छप ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना देकर थाना बुलाया. इस पर श्वेता के परिजनों ने कहा कि उनका न तो श्वेता से और न इस रिश्ते से कोई लेना-देना है. बिष्टु के परिजनों ने श्वेता को बहू के रूप में स्वीकार कर आशीर्वाद दिया. दोनों बालिग हैं. बांड भरवाने के बाद श्वेता को उसके पति संग ससुराल विदा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










