धनबाद : दो होटलों में छापा, अवैध शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2018 10:29 AM
धनबाद : एसओजी ने शनिवार को दो होटलों में छापा मारा. अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त कीं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि डायमंड क्रॉसिंग दरी मुहल्ला स्थित मदन सिंह की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जाती थी. एसओजी ने उसकी दुकान पर छापा मारकर […]
धनबाद : एसओजी ने शनिवार को दो होटलों में छापा मारा. अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त कीं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि डायमंड क्रॉसिंग दरी मुहल्ला स्थित मदन सिंह की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जाती थी. एसओजी ने उसकी दुकान पर छापा मारकर 22 बोतल बीयर, नौ अंग्रेजी शराब की बोतल और 21 पाउच जब्त किया.
वहीं रांगाटांड़ श्रमिक चौक स्थित साधु होटल में छापामारी कर 48 बीयर और 142 अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त की. साधु होटल से वीरू भारती, सोनू शाह और मनोज कुमार नामक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










