गोविंदपुर में तड़प रही जनता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 5:03 AM
गोविंदपुर : गोविंदपुर इलाके में गुरुवार को बिजली के लिए त्राहिमाम की स्थिति रही. पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के लोग बिजली के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. बरवा पूर्व से लेकर देवली, रतनपुर, गोविंदपुर, गोविंदपुर बाजार, कांड्रा एक एवं दो, बरवाअड्डा तक बिजली संकट है. बिजली के साथ-साथ कई क्षेत्रों में जल संकट भी […]
गोविंदपुर : गोविंदपुर इलाके में गुरुवार को बिजली के लिए त्राहिमाम की स्थिति रही. पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के लोग बिजली के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. बरवा पूर्व से लेकर देवली, रतनपुर, गोविंदपुर, गोविंदपुर बाजार, कांड्रा एक एवं दो, बरवाअड्डा तक बिजली संकट है. बिजली के साथ-साथ कई क्षेत्रों में जल संकट भी पैदा हो गया है. डीवीसी द्वारा लगातार बिजली कटौती किये जाने से स्थिति विस्फोटक हो गयी है. डीवीसी ने बुधवार रात 2:35 बजे से गुरुवार तड़के 4:35 बजे तक फिर सुबह 7:25 बजे से 9:25 बजे तक दिन 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 6:15 बजे से रात 8: 15 बजे तक कुल मिलाकर 8 घंटे तक बिजली कटौती की. भीषण बिजली संकट से आम जनता तबाह है. ऊमस भरी गर्मी में लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है. सहायक विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि कटौती डीवीसी द्वारा की जा रही है और जनता का कोपभाजन बिजली अधिकारियों को बनना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










