बिजली बिना रात भर तड़पते रहे शहरवासी डीवीसी की लोड शेडिंग जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 4:59 AM
धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. डीवीसी की लोड शेडिंग जारी है. शुक्रवार की रात 2:30 में अचानक डीवीसी ने गणेशपुर वन व गणेशपुर टू फीडर को बंद कर दिया. इस कारण भूली, मनईटांड़, खरीकाबाद में बिजली गुल हो गयी. सुबह 4:30 में इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 […]
धनबाद : शहर में बिजली संकट जारी है. डीवीसी की लोड शेडिंग जारी है. शुक्रवार की रात 2:30 में अचानक डीवीसी ने गणेशपुर वन व गणेशपुर टू फीडर को बंद कर दिया. इस कारण भूली, मनईटांड़, खरीकाबाद में बिजली गुल हो गयी. सुबह 4:30 में इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे डीवीसी ने गोधर वन, गोधर टू, गणेशपुर वन व गणेशपुर टू चार फीडर को बंद कर दिया. सरायढेला को छोड़ कर पूरे शहर में बिजली चली गयी. उसके बाद 2:00 बजे दिन में फिर से इन इलाकों में बिजली दी गयी. शनिवार रात में 9:00 बजे गोधर वन व गोधर टू में लोड शेडिंग की गयी जिसके बाद रात को 11:00 बजे बिजली दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










