लैंको कार्यालय में तोड़फोड़ व पत्थरबाजी

Updated:
विज्ञापन

सिंदरी : गोशाला ओपी क्षेत्र के टासरा प्रोजेक्ट में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी लैंको के खोदे गये गड्ढे में डूब कर सिटी न्यू बस्ती निवासी मजदूर सुभाष तांती के पुत्र कृष्णा तांती (18) की मौत शुक्रवार को हो गयी. गड्ढा सीमांकन के लिए खोदा गया है. परिजन के अनुसार, कृष्णा घटनास्थल की ओर शौच […]

विज्ञापन

सिंदरी : गोशाला ओपी क्षेत्र के टासरा प्रोजेक्ट में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी लैंको के खोदे गये गड्ढे में डूब कर सिटी न्यू बस्ती निवासी मजदूर सुभाष तांती के पुत्र कृष्णा तांती (18) की मौत शुक्रवार को हो गयी. गड्ढा सीमांकन के लिए खोदा गया है. परिजन के अनुसार, कृष्णा घटनास्थल की ओर शौच करने गया था. मौत की खबर मिलते ही बस्ती के लोग उग्र हो गये. शाम पांच बजे वे शव लैंको कार्यालय परिसर में लाकर रख दिये और मुआवजा की मांग करने लगे.

परिजन व ग्रामीण मौत के लिए लैंको प्रबंधन को जिम्मेदार बता रहे थे. ग्रामीणों काे आंदोलन करते देख मैनेजर मल्लिकार्जुन ने चार लोगों को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया, लेकिन लोग शव लेकर ऑफिस में घुस गये और हंगामा करने लगे. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले लोग आपे से बाहर होकर तोड़फोड़ करने लगे. पत्थरबाजी भी की.

हंगामा की जानकारी मिलने पर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी मौके पर पहुंच गये. साथ ही गोशाला ओपी, सिंदरी थाना, जोड़ापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह थानों की पुलिस भी हंगामा स्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्राेशित लोगों को समझाने की कोशिश की तो वे और उग्र हो गये. हालांकि बलपूर्वक उन्हें बाहर कर दिया गया. गोशाला ओपी प्रभारी श्रीकांत ओझा ने बताया कि हालात काबू में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola