18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेसी अपने घर पर लगायेंगें पार्टी का झंडा

धनबाद: कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे. कांग्रेसियों के घर पर पार्टी का झंडा लहराता रहेगा. धनबाद जिला के सभी प्रखंड व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की शनिवार को धैया कांग्रेस ऑफिस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. […]

धनबाद: कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे. कांग्रेसियों के घर पर पार्टी का झंडा लहराता रहेगा. धनबाद जिला के सभी प्रखंड व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की शनिवार को धैया कांग्रेस ऑफिस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में कांग्रेसियों को अपने-अपने घर पर झंडा फहराने के विषय पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देश पर चर्चा हुई.

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेसी लोगों के बीच कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करें. बैठक में सभी नगर तथा प्रखंड अध्यक्षों के बीच 1000 से भी अधिक कांग्रेस के झंडे का वितरण किया गया.

बैठक में धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा, लगनदेव यादव, दीपक सिंह, रमन मिश्रा, बबलू दास, प्रभाकर नोनिया, योगेश ठाकुर, ईदू अंसारी, गैरुल हसन, रूबी खातून, रमेश जिंदल, सुबोध राय, विकास दुबे आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें