18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस आठ को मनायेगी काला दिवस

झरिया: कतरास मोड़ पर रविवार को झरिया नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीतम रवानी ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 नवंबर को भाजपा की नोटबंदी के जश्न के खिलाफ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा, बोकारो व गिरिडीह जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद स्थित जिला परिषद मैदान […]

झरिया: कतरास मोड़ पर रविवार को झरिया नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीतम रवानी ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 नवंबर को भाजपा की नोटबंदी के जश्न के खिलाफ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा, बोकारो व गिरिडीह जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद स्थित जिला परिषद मैदान से पैदल मार्च कर काला दिवस मनायेगी.

साथ ही नोटबंदी के चलते शहीद हुई आम जनता की आत्मा की शांति के लिए रणधीर वर्मा चौक से कैंडल मार्च निकाला जायेगा. इसमें कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार उपस्थित रहेंगे.

बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मुख्तार खान, मनोज सिंह, आरिफ आलम, राजा गुप्ता, रामजी सिंह, भोला सिंह, फैयाज अहमद, राजू झा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एहसान खान, कमल शर्मा, अजीज मास्टर, महेश शर्मा, नरेश पंकज, भगवान दास, मनोहर रजवार, हरिओम दास, मदन मोदी, बबलू अकेला, सुनील दुबे, अमर प्रसाद, अशोक रवानी, इम्तियाज खान आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें