21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनाव की तैयारी में जुट जायें कार्यकर्ता : राज

पुटकी: मुनीडीह के गोपीनाथडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को धनबाद प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी दो और 3 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें. उन्होंने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं […]

पुटकी: मुनीडीह के गोपीनाथडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को धनबाद प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी दो और 3 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें. उन्होंने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को ‘मन की बात’ सुनने की अपील की.

मौके पर मौजूद पूर्णकालिक विधानसभा प्रभारी मनप्रीत अकेला ने 44 बूथों के गठन एवं सभी नौ पंचायतों के संयोजक एवं सह संयोजक गठन पर बल दिया. ठक में सुप्रभात कुमार, महामंत्री विकास मिश्रा, मनोज मालाकार, रामदेव महतो, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष साजन पासवान, मुकेश सिन्हा, पूर्व मुखिया छोटू दास, कालीचरण महतो, संतोष पासवान, गौतम सिंह चौधरी, तारा बाउरी, बालमुकुंद राम, कन्हाई सिंह, रमेश महतो, सुधीर गोप, तारा बाउरी, किशोर पासवान, अशोक राम, पिंटू सिन्हा, निताई दास, गोविंद महतो, महेंद्र महतो, मोहम्मद शब्दर अंसारी, किशोर महतो, शंभू गोप, धनंजय मुखर्जी, बलराम महतो, बिंदेश्वर साव आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन सदानंद वर्णवाल और धन्यवाद ज्ञापन राजीव महतो ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें