बरवाअड्डा. गोविंदपुर प्रखंड अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के चुनाव को लेकर साहु महासभा की बैठक रविवार को तुमादाहा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलदेव महतो व संचालन शंकर महतो ने किया. सर्वसम्मति से चेतन महतो अध्यक्ष, प्रेम कुमार महतो कार्यकारी अध्यक्ष, ओम प्रकाश एवं त्रिभुवन महतो उपाध्यक्ष, सुधीर चंद्र महतो महासचिव, सुधीर महतो महामंत्री, संतोष महतो सचिव, संकर महतो संगठन सचिव, एवं खगेन महतो कोषाध्यक्ष चुने गये. इससे पूर्व बैठक में समाज लोगों ने समाज व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लिया.
मौके पर कांग्रेस नेता उमाचरण महतो, देबू महतो, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि वकील महतो, वृजनंदन महतो, रतन महतो, मंहगी लाल साव, पिंकू महतो, मुकेश महतो, शंभु साव, सुधीर महतो, महावीर महतो, फणींद्र साव, जानकी प्रसाद साव, रमेश महतो, हितनारायण साव, मदन महतो, मथुर महतो, गोपाल महतो, गंदोरी महतो, रेघु महतो, रघुनंदन साव, राजकुमार महतो, चेतु साव, खगेश्वर महतो, बासुदेव साव, जयनारायण महतो, अजीत महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
दहेज प्रथा व नशा मुक्ति के लिए चलेगा आंदोलन
जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि जल्द ही समाज की ओर से दहेज प्रथा एवं नशा मुक्ति के लिए आंदोलन चलाया जायेगा. संरक्षक जगत महतो ने मुख्यमंत्री से तेली समाज के लिए तेल व्यवसाय बोर्ड गठन करने की मांग की. बैठक के अंत सर्वसम्मति से जालान हॉस्पिटल में भरती रोआम खरनी निवासी मनोज कुमार महतो को सहयोग करने का निर्णय लिया. साथ ही मनोज कुमार महतो का समाचार प्रमुखता से छापने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.