पंजाब मेल ट्रेन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल आरपीएफ की सीआइबी टीम ने बुधवार की देर रात को पंजाब मेल से देसी व विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : आसनसोल आरपीएफ की सीआइबी टीम ने बुधवार की देर रात को पंजाब मेल से देसी व विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मो असलम पश्चिम बंगाल के आसनसोल थाना क्षेत्र का रहनेवाला है, जिसे टीम ने जसीडीह आरपीएफ को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, सीआइबी एएसआइ अरुण कुमार समेत अन्य बुधवार की देर रात को ट्रेन नंबर 13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस में गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में मधुपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच ट्रेन के एस-6 बोगी में देखा कि एक युवक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में था. जिसे टीम ने पकड़ कर जांच की, जो बैग से 47 बोतल शराब बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 4570 रुपये बतायी गयी. आरोपी शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहा था. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola