न आवेदन, न ओटीपी, फिर भी बन गया क्रेडिट कार्ड! देवीपुर में महिला के आधार-पैन का ऐसा हुआ दुरुपयोग

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिना आवेदन और ओटीपी साझा किए महिला के नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी! जानिए कैसे हुआ आधार-पैन का दुरुपयोग और क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

देवघर. आधार और पैन नंबर का दुरुपयोग कर दूसरे के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाने और उसका इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. देवीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव निवासी पिंकी देवी के नाम से किसी ने क्रेडिट कार्ड जारी करा लिया और उसका इस्तेमाल भी किया. इसकी जानकारी पीड़िता को हाल ही में हुई. इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी और मामले में कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

बिना आवेदन और ओटीपी साझा किये जारी हुआ कार्ड

शिकायत में पिंकी देवी ने बताया है कि उन्होंने कभी क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसी बैंक में आवेदन नहीं किया. उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी भी साझा नहीं किया है. इसके बावजूद उनके आधार और पैन नंबर का इस्तेमाल कर उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी कराया गया.

पीड़िता ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए साइबर थाना पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola