Vivah Muhurat 2022: खरमास खत्म, अब 20 जनवरी से बजेगी शहनाई, जानें लग्न समेत अन्य का शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: खरमास खत्म हो गया है. अब शहनाई बजने का समय आ गया है. हालांकि, कोरोना गाडइलाइन के कारण समारोह में कम संख्या में उपस्थिति रहेगी. साल 2022 में 33 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. इसके अलावा अन्य शुभ कार्यों के तारीख भी यहां आप जान सकते हैं.
Vivah Muhurat 2022: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास का समापन हो गया. इसके साथ ही शुभ मुहूर्त व कार्यों की शुरुआत हो गयी. आगामी 20 जनवरी से ही लग्न का मुहूर्त मिलने से शहनाई गूंजने लगेगी. इस साल विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार है तथा पूरे साल में 33 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. मई में सबसे अधिक मुहूर्त हैं. वहीं, मार्च माह में गुरु अस्त रहने की वजह से शादी का लग्न नहीं होगा.
साल का पहला लग्न 20 जनवरी को शुरू होगा तथा दिसंबर में अंतिम लग्न का दिन है. वहीं, इस साल सूर्य व चंद्रग्रहण का भी योग है. 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण 4:41 बजे से शुरू हो जायेगा तथा 05:22 बजे समाप्त होगा. वहीं, चंद्रग्रहण 08 अक्तूबर को 5:12 बजे से 6:19 बजे तक रहेगा.
महीना : तारीख
जनवरी : 20, 23 और 27
फरवरी : 06, 10 और 11
अप्रैल : 17, 22 (रात 11:30 बजे से) और 27
मई- : 02 (दिन के 11:26 बजे से), 11, 12, 13, 18, 20, 22 (3:29 दोपहर बाद से), 25, 26 और 27 (रात्रि 3:26 तक)
जून : 05, 09, 10, 22 (12:45 के बाद) और 23
जुलाई : 03 और 08
नवंबर : 25, 27 और 28
दिसंबर : 04, 07 और 08
महीना : तारीख
फरवरी : 02, 03, 07, 10, 11 और 21
अप्रैल : 18
मई : 06, 11, 12, 13, 18 और 20
जून : 02, 09, 10 और 16
जुलाई : 04
महीना : तारीख
जनवरी : 19
फरवरी : 03 और 11
अप्रैल : 06, 11 और 21
मई : 05, 11, 12, 18 और 20
जून : 02, 09, 10 और 16
जुलाई : 04
महीना : तारीख
अप्रैल : 16
मई : 11, 12 और 13
जून : 17 और 18
जुलाई : 06
महीना : तारीख
फरवरी : 05 और 14
अप्रैल : 16
मई : 06, 07, 11, 12 और 13
जुलाई : 06, 08, 09 और 11
दिसंबर : 03, 07 और 08
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




