देवघर गया परिवार,पीछे से चोरों ने कर दिया घर साफ: बर्तन समेत गैस सिलेंडर ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

भुरकुंडा गांव में बंद घर को निशाना बनाया. चोर पीतल-कांसे के बर्तन, पंखे और गैस सिलेंडर समेत ₹50 हजार का सामान ले उड़े. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सारवां. सारवां थाना क्षेत्र की लखोरिया पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी प्राणधन राय अपने परिवार के साथ देवघर गये हुए थे. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव से मिली घर का गेट खुला होने की सूचना

पीड़ित किसान प्राणधन राय ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य देवघर गये हुए थे और घर बंद था. इसी दौरान गांव से उन्हें सूचना मिली कि उनके घर का गेट खुला हुआ है. सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में वापस घर पहुंचे.

घर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ दिये हैं और अंदर रखे सामान को खंगाला है.

पीतल-कांसे के बर्तन समेत कई सामान चोरी

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब 40 से 50 हजार रुपये मूल्य के पीतल और कांसे के बर्तन, पंखा, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये. चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान हैं.

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गये सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola