जमानत पर लौटा तो घर से गायब मिले जेवरात सहित अन्य सामान

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात सहित अन्य सामान उड़ा लिये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह.

थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात सहित अन्य सामान उड़ा लिये. गृहस्वामी विकास रजक ने बताया कि चार माह पहले गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. घटना में उसके परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया गया था. सभी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा था. मंगलवार को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद घर पहुंचे तो देखा कि घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे सामान बिखरा पड़ा था. छानबीन करने पर सोने-चांदी के जेवरात, चावल, सरसों तेल सहित अन्य सामान गायब पाया. चोरों ने एक कमरे में लगे लोहे के शीट का दरवाजे को बिजली कटर से काट कर वहां रखी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी है. हालांकि, पीड़ित द्वारा अबतक थाने में घटना की लिखित शिकायत नहीं दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola