नकाबपोश दो बदमाशों ने सीएसपी संचालक से 2 लाख पांच हजार रुपये लूटे

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बोगाइया गांव की घटना

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के चरघरा निवासी सीएसपी संचालक सद्दाम खान से बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लाख 5 हजार रुपये लूट लिया. घटना के संबंध में सद्दाम ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार की सुबह अपने स्कूटी पर सवार होकर सीएसपी केंद्र संचालन के लिए नकद लाने मधुपुर एटीएम गया था. वहां एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के एटीएम से एक लाख 80 हजार रुपये निकासी की. साथ ही उनके पास पूर्व से 25 हजार रुपये थे. पैसे को लेकर वे वापस अपने गांव चरघरा लौट रहे थे. इसी क्रम में बोगाइया गांव में सड़क पार कर रहे थे. तभी सफेद रंग की अपाची बाइक में सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक उनके स्कूटी को ओवर टेक कर उन्हें स्कूटी समेत ढकेलकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा दिया. फिर दोनों ने जबरन गाड़ी का चाबी छीनकर स्कूटी की डिक्की में रखे 2 लाख 5 पांच हजार रुपये लूट लिया. साथ ही मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट कर फागो की ओर भाग निकले. हो-हल्ला करने पर राहगीरों की मदद से अपने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola