छठ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: हावड़ा और पटना के बीच चली स्पेशल ट्रेन, जानें कहां कहां होगा ठहराव
हावड़ा और पटना के बीच चली स्पेशल ट्रेन
छठ पूजा पर यात्रियों को राहत! हावड़ा-पटना के बीच चली नई स्पेशल ट्रेन. जानें इसका समय, रूट और कोच की जानकारी.
देवघर: छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने हावड़ा और पटना जंक्शन के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी अनारक्षित विशेष (अनारक्षित स्पेशल) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे त्योहार के समय सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.
ट्रेन का समय और रूट की पूरी जानकारी
- हावड़ा से पटना स्पेशल (ट्रेन संख्या 03053): यह ट्रेन शुक्रवार रात 19:15 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
- पटना से हावड़ा स्पेशल (ट्रेन संख्या 03054): यह ट्रेन 14 नवंबर को सुबह 10:00 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन रात 22:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
आसनसोल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ से कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसका ठहराव दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर तय किया गया है. इससे देवघर और आसपास के यात्रियों को भी आवागमन में खासी सहूलियत होगी.
ट्रेन कोच की सारी डिटेल्स
यह पूरी ट्रेन 18 कोच की होगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 16 सामान्य (अनारक्षित) यात्री कोच जोड़े गए हैं, जबकि सुरक्षा और संचालन के लिए दो सामान-सह-ब्रेक यान (SLR) शामिल किए गए हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए