झारखंड : देवघर-रांची हवाई सेवा अब 17 फरवरी से नहीं होगी शुरू, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय व डीजीसीए की अनुमति के बाद इंडिगो ने देवघर से रांची की हवाई सेवा का शेड्यूल 17 फरवरी से जारी किया था. 76 सीटों वाले इस विमान में देवघर से रांची जाने के लिए कुल 28 सीटों की बुकिंग भी हो गयी थी. शेड्यूल स्थगित होने के बाद सभी यात्रियों की बुकिंग रद्द कर दी गयी.

विज्ञापन

देवघर : महाशिवरात्रि से पहले 17 फरवरी से शुरू होने वाली देवघर-रांची हवाई सेवा स्थगित कर दी गयी है. इंडिगो प्रबंधन के अनुसार राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग से देवघर से रांची का स्लॉट नहीं मिलने के कारण यह सेवा फिलहाल स्थगित करनी पड़ी है. नागर विमानन में कुछ विभागीय टेक्निकल प्रक्रिया चल रही है. प्रक्रिया पूरी होते ही अब एक मार्च से देवघर-रांची हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है. डीजीसीए ने 15 जनवरी को ही देवघर से रांची की रेगुलर फ्लाइट का स्लॉट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दिया था, जिसके बाद इंडिगो ने देवघर-रांची हवाई सेवा का शेड्यूल जारी किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

28 सीटों की हो चुकी थी बुकिंग

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय व डीजीसीए की अनुमति के बाद इंडिगो ने देवघर से रांची की हवाई सेवा का शेड्यूल 17 फरवरी से जारी किया था. 76 सीटों वाले इस विमान में देवघर से रांची जाने के लिए कुल 28 सीटों की बुकिंग भी हो गयी थी, लेकिन शेड्यूल स्थगित होने के बाद सभी यात्रियों की बुकिंग रद्द कर दी गयी व यात्रियों को किराया वापस कर दिया गया. हालांकि डीजीसीए ने 15 जनवरी को ही देवघर से रांची की रेगुलर फ्लाइट का स्लॉट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दिया था, जिसके बाद इंडिगो ने देवघर-रांची हवाई सेवा का शेड्यूल जारी किया था.

Also Read: झारखंड: देवघर मुठभेड़ में शहीद रवि मिश्रा व संतोष यादव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार, मासूम बेटों ने दी मुखाग्नि

2050 रुपये निर्धारित था किराया

शेड्यूल के अनुसार दोपहर 3:20 बजे 76 सीटर यह फ्लाइट रांची से टेकऑफ व 4:15 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंडिंग, जबकि वापसी में यह फ्लाइट 4:45 बजे देवघर एयरपोर्ट से टेकऑफ व 5:45 बजे में रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग का समय निर्धारित किया गया था. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया था.

Also Read: मिशन रागी: आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेंगे रागी के पौष्टिक लड्डू, एनीमिया व कुपोषण की जंग में है रामबाण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola