देवघर : सदर अस्पताल परिसर में शौचालय बनवाकर भूल गया निगम, छह साल बाद भी नहीं हुआ चालू

Updated at : 03 Jan 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : सदर अस्पताल परिसर में शौचालय बनवाकर भूल गया निगम, छह साल बाद भी नहीं हुआ चालू

गर निगम क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कई सार्वजनिक शौचालय बनाये गये हैं, लेकिन निर्माण के बाद इन शौचालयों की कभी सुधि नहीं ली गयी. इस वजह से निर्माण के सालों बाद भी कई शौचालय बंद पड़े हैं.

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कई सार्वजनिक शौचालय बनाये गये हैं, लेकिन निर्माण के बाद इन शौचालयों की कभी सुधि नहीं ली गयी. इस वजह से निर्माण के सालों बाद भी कई शौचालय बंद पड़े हैं. इनमें से एक शौचालय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 अंतर्गत सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे बनाया गया सार्वजनिक शौचालय भी है. इसका निर्माण करीब छह साल पहले हुआ है तथा इसके बाद से ही शौचालय में ताला लटका हुआ है. इस शौचालय को निगम की ओर से बनवाने के बाद इसे चालू करने को लेकर कभी प्रयास ही नहीं किया गया. नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय को करीब 35 लाख की लागत से निर्माण कराया था.

इसका उद्देश्य था कि शौचालय का निर्माण होने से अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के साथ आसपास के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी, लेकिन इसका उपयोग आजतक हुआ ही नहीं. इससे सदर अस्पताल में भी भर्ती मरीजों को आये दिन परेशानी होती है. आसपास के लोगों का कहना है नगर निगम की ओर से शौचालय का निर्माण ही अस्पताल परिसर में करा दिया गया है, यदि बाहर बना होता, तो इसका उपयोग होता.

Also Read: देवघर : ग्रामीण क्षेत्रों में खुले रहे हाइस्कूल, शहरी क्षेत्रों में लटका रहा ताला

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola